Search This Blog

Showing posts with label मंसूरपुर. Show all posts
Showing posts with label मंसूरपुर. Show all posts

Thursday, August 29, 2019

काँवड़ यात्रा : मेरा अनुभव (भाग ५)

अभी तक आपने भाग १ में यात्रा की तैयारियां, भाग २ में हरिद्वार पहुंचने की ट्रेन की यात्रा 
भाग ३ में काँवड़ यात्रा के पहले दिन हरिद्वार से नारसन की यात्रा
और भाग ४ में काँवड़ यात्रा के दूसरे दिन नारसन से मंसूरपुर की यात्रा पढ़ी, 

अब भाग ४ से आगे
 
रात में सड़क किनारे खुले आसमान के नीचे से थे, तो रात भर मच्छर ना खुद सोए ना हमे सोने दिया, तीसरे दिन की शुरुआत सुबह साढ़े तीन बजे उठकर दैनिक क्रियाओं शौच स्नान आदि से निवर्त होने के पश्चात करीब साढ़े चार या पांच बजे तक हमने आज की यात्रा शुरू कर दी, 

रात में काँवड़ यात्रियों में सुप्रसिद्ध नावला की कोठी पर रुकने का प्लान था लेकिन जैसा कि पहली पोस्ट में पढ़ा हम उस से पहले ही रुक गए, रात में निर्धारित हुआ कि हम नावला कोठी से नही बल्कि नावला गाँव से होते हुए जाएँगे, क्योंकि गाँव से जाना वाला रास्ता छोटा पड़ता था कपिल और चेतन के अनुसार, हालांकि मैंने गूगल मैप पर देखा तो गाँव वाले को थोड़ा बड़ा ही दिखा रहा था पर वो दोनों पहले भी कई बार आ चुके थे तो मैंने उनकी बात रखते हुए उसी रास्ते जाने का फाइनल कर दिया, 

इस रास्ते पर हमें हम जैसे इक्का दुक्का ही कांवड़िया मिले, करीब एक घण्टा चलने के बाद हम नावला गाँव पहुंचे अब भूख भी लग गयी थी तो यहां से नाश्ता करके चलने का प्लान किया, गाँव के बाहरी छोर पर ही एक दो दुकान थी लेकिन अभी बन्द थी, लेकिन एक चाय की टेम्परेरी दुकान चलती मिल गयी जो काँवड़ सीजन के लिए ही लगी होगी, लेकिन नाश्ते के नाम पर कुछ भी नही था खाने को, आसपास कोई जनरल स्टोर भी नही मिला ढूंढने से, लेकिन थोड़ा मेहनत करने पर एक मिठाई की दुकान पर पकौड़ो की तैयारी होती दिख गयी, थोड़ी देर लगी लगीं उसने हमें आलू के पकौड़े बना कर दे दिए, उबले आलू को नमक मिर्च मसाला मिला कर बेसन में डूबा कर तल कर, 
जब तक हम लेकर गए चाय भी बन गयी थी, गरमागरम चाय पकौड़ो से दिन की शुरुआत हुई, 

गाँव काफी लंबा और साफ सुथरा था अंदर भी कई जगह भंडारे और काँवड़ सेवा शिविर दिखे, धीरे धीरे इस रास्ते पर भी दो चार कांवड़िया दिखने लगे थे, लेकिन रास्ता गाँवो के अंदर से जा रहा था हम भी गाँव दर गाँव पर करते हुए आगे बढ़ रहे थे, मैं और बचपन का सहपाठी कपिल पीछे पीछे,  चेतन और कपिल आगे आगे, धीरे धीरे अब गैप बढ़ता जा रहा था कपिल बिल्कुल नही चल पा रहा था और उसके साथी उसे मेरे भरोसे छोड़ कर आगे निकल चुके थे बम्बे पर मिलने को बोलकर, अब मैं तो कपिल को अकेले छोड़कर आगे बढ़ नही सकता था तो मैं भी उसके साथ चलता रहा रुकाते रुकाते धीरे धीरे, 

हमे उम्मीद थी कि वे हमें बुढ़ाना खतौली मार्ग के क्रासिंग पर मिलेंगे वहां पहुंचकर कपिल ने चेतन को फोन किया तो वो आगे निकल चुके थे, थकान और गर्मी की वजह से अब रुकने का मन था तो हम वही एक ट्यूबवेल के बाहर पेड़ के नीचे अड्डा जमा कर बैठ गए, और फाइनल हुआ कि जाने वालों को जाने दो अभी अभूत समय है किसी भी तरह की कोई जल्दबाजी नही है हम आराम करके ही चलेंगे, फिर हमने वहाँ लेटकर आधा घण्टा आराम किया इस दौरान कपिल थोड़ा परेशान था कि उसे छोड़कर चले गए, क्योंकि वो लोग घर से ही साथ आए थे, उसकी हिम्मत जवाब दे रही थी तो मैं उसे बार बार समझा देता की कोई जल्दबाजी नही है अब तो आ ही गए है थोड़ा बचा है शाम तक पहुंच ही जाएंगे हम भी, 
   आराम करने के बाद हम वहां से चले आज भी गर्मी बहुत ज्यादा थी, गाँव का रास्ता होने की वजह से पेड़ तो मिल जाए रहे थे सड़क किनारे लेकिन आज हवा बिल्कुल बन्द थी, तो गर्मी कुछ ज्यादा ही लग रही थी, खैर हम भी थके हारे अब भूपखेरी पहुंच गए यहां से हमें पुरा महादेव के लिए नहर (बंबा) की पटरी पटरी जाना था, यहाँ कपिल और चेतन हमारी प्रतीक्षा कर रहे थे, लेकिन हम नहर की पटरी पर चढ़ चुके थे और वो पीछे रुके हुए थे, 
 हमारे यहां एक मान्यता है कि जल लेकर वापस नही जाते या पीछे नही हटते तो हमने काँवड़ को वही विश्राम दिया और हैं वापस उनके बताए जगह पहुंचे, वहाँ कुलदीप डेयरी वालो का दूध का भंडारा चल रहा था मेरी इतनी गर्मी में दूध पीने की बिल्कुल इच्छा नही थी लेकिन कपिल और चेतन हमारे लिए भी ले आये तो पीना पड़ा, 
   अब यहीं पंखे के नीचे डेरा जमाए और इस बार थोड़ा लंबा यानी एक दो घण्टे विश्राम का प्लान था, बाकियों का पता नही लेकिन मैंने यहां नींद की एक झपकी जरूर ले ली, बाकी समय फोन पर लगे लगे बिताया, 
  अब यहाँ से आगे बढ़े तो हमे बंबे की उतरी पटरी ही जाना था, मैंने यही सोच लिया था कि आज विश्राम गाँव मे ही होगा या तो मंदिर में या घेर में, सबको बता भी दिया था, नहर की पटरी पर कुछ देर हम साथ चले लेकिन फिर वहीं पुरानी कहानी कपिल को मेरे सहारे छोड़ चेतन और कपिल आगे निकल गए,

 अब हम कभी उनके साथ लह लेते कभी थोड़ा पीछे ऐसे ही चलते चलते हम पहुंच गए खेड़ी, उन्होंने बताया की यहां के कढ़ी चावल प्रसिद्ध है तो मैंने कहा खा कर चलेंगे, क्योंकि कढ़ी चावल मेरी कमजोरी है, नाम से ही मुँह में पानी आ जाता था, ये पहला भंडारा था जहां मैं स्वेच्छा से खाने के लिए रुका था, 
खेड़ी वही गाँव था जहाँ का निवासी  पहले दिन मिला संदीप था, उसने भी बताया था कि हमारे यहां का भंडारा काफी प्रसिद्ध है,
यहाँ कांवड़ियों के विश्राम की भी अच्छी व्यवस्था थी, आदर सत्कार सम्मान भी , और कढ़ी चावल तो वाकई स्वादिष्ट बन पड़े थे, मैने दोबारा भी लेकर खाए, साथ मे हरी मिर्च भी थी,



कढ़ी चावल खाकर हम यहाँ से जल्दी ही चल दिये, कोई एक दो किमी ही चले होंगे कि मेरे पैर में दर्द होंना शुरू हो गया, चार साल पहले दोनों पैर में प्लास्टर हुआ था सर्दी में अभी भी दर्द करने लगता है , अब मेरे लिए चलना दुर्भर हो चुका था, कपिल और चेतन अभी भी हमसे आठ दस कदम आगे थे कपिल मुझसे दो चार कदम पीछे, मैंने कपिल को बोला कि मुझसे चला नही जा रहा रुकना पड़ेगा वो बोला आगे रुकते है लेकिन मैं जैसे ही रुकने के लिए जगह दिखी वही बैठ गया उन्हें जाने दिया, बैठ कर पैर को थोड़ा घुमाया जोड़ ओर से, मूव लगाया और करीब ५ मिनट बैठने के बाद फिर चल पड़ा अब सब बिल्कुल सही था मैं अच्छे से चल पा रहा था, जल्दी ही मैंने कपिल को पीछे छोड़ दिया, जिसके लिए मैं सुबह से लुढ़क लुढ़क कर चल रहा था वो भी मेरे लिए नही रुका उसे खुद रुकना चाहिए था मुझे अच्छा लगता, 
मैं खुन्नस में इग्नोर करता हुआ आगे बढ़ गया, अब चल भी पहले से तेज रहा था, थोड़े आगे जाने पर कपिल और चेतन एक जगह आराम करते दिखे उन्होंने मुझे भी आवाज लगा ली तो मैं रुक गया, थोड़ी देर बाद कपिल भी पहुंच गया, अब अगली मंजिल सरूरपुर था हम अपने गाँव के काफी नजदीक पहुंच गए थे, तो गाँव जाने और रात्रि विश्राम की चर्चा होने लगे, मैं गाँव चलने के पक्ष में था, लेकिन चेतन गाँव नही जाना चाहता था, बाकी दोनो भी गाँव जाने के इच्छुक थे, सरूरपुर में विश्राम के दौरान ये फाइनल हो गया कि चेतन नही जाना चाहता उसने गाँव जाने से साफ मना कर दिया, लेकिन मुझे गाँव जाने का पूरा मन था तो मैंने उन्हें बोला तुम्हारी मर्जी जैसा करना हो , मैं तो गाँव ही जाऊंगा आज, तो मैंने गाँव के पड़ोसी और बाइक कांवड़िया को फोन कर दिया कि गाँव वाले रास्ते पर मिल जाना वहाँ से साथ मे पैदल गाँव चलेंगे, वो दो और साथियों गौरव एयर अंकित को लेकर मुझे रास्ते पर मिल गया, अब गौरव को बाइक लेकर वापस गाँव भेज दिया और मैं अंकित और राहुल तीनो खेतो के रास्ते पैदल गाव की और निकल लिए, 
कपिल और चेतन फिर कहाँ गए कहाँ रुके इस बारे में ना मैंने पुछा ना मुझे पता, 
घर पहुंचते पहुंचते अभी ६ बज गए थे, हमारे पहुंचने से पहले ही मेरे घर के बिल्कुल पड़ोस में गौरव के घर पर हमारे रुकने का इंतजाम था, 
वहाँ सभी जानने वाले पड़ोसी थे तो सबके पैर छूकर हम वही बैठ गए, सभी पड़ोसी चाय नाश्ते और रात के खाने में क्या खाओगे पूछने लगे इतनी सेवा देखकर मन प्रसन्न हो गया, गौरव के घर से चाय नाश्ता, अंकित के घर से डिनर और मेरे घर से रात में दूध आ गया, अब हम वहाँ पड़ोस के ही ६-७ कांवड़िया हो गए थे, 
मैंने सारा एक्स्ट्राआ सामान, कपड़े, घर पहुंचवा दिए, खुद घर नही गया क्योंकि हमारे यहां प्रचलन है कि कांवड़िया जल चढ़ाएं बिना घर नही आते, 
   रात को विश्राम के लिए हम सब लेट चुके थे तभी राहुल के किसी और जानने वाले का भी फोन आ गया जो दिल्ली काँवड़ लेकर जा रहा था और अभी हमारे गाँव के भंडारे में नारंगपुर पुलिया पर था, मिलने के लिए बुला रहा था, तो मैं और राहुल पहुंच गए, वहाँ करीब एक घंटा लगा हमे, 
   रात को सोने से पहले ही निश्चित हो गया था सुबह ढाई बजे उठकर चला है पूरा महादेव जलाभिषेक के लिए, जिसके लिए हम दिन दिन से इतना मेहनत कर रहे थे अब हम उस मंजिल के बिल्कुल करीब थे,
पुरा महादेव हमारे यहाँ से करीब १० किमी है तो हमे कोई चिंता नही थी, त्रियोदशी का चढ़ना शुरू हो चुका था और चतुर्दशी का कल दोपहर से होना था, 
  भयानक थके हुए थे तो लेटते ही नींद भी आ गयी, कई दिन बाद घर जैसी साफ सुथरे बिस्तर और आराम मिला था तो जम कर सोए, इस उम्मीद में कि सुबह ढाई बजे उठ जाएंगे...

क्या हम सुबह ढाई बजे उठ पाए जानने के लिए पढियेगा इस यात्रा की अगली और आखिरी कड़ी,

जल्द ही आएगा #भाग_६ #पुरामहादेव_जलाभिषेक
पढ़ते रहिए....

Wednesday, August 28, 2019

काँवड़ यात्रा : मेरा अनुभव (भाग ४)

काँवड़ यात्रा : मेरा अनुभव

#भाग_४

#दूसरा_दिन
#नारसन_से_मंसूरपुर

अभी तक आपने पढ़ा,
#भाग_१ #यात्रा_पूर्व_तैयारी
#भाग_२ #हरिद्वार_प्रस्थान
#भाग_३ #हरिद्वार_से_नारसन #पहला_दिन

अब #भाग_३ से आगे
हाँ तो यात्रा के पहले दिन हमने नारसन से पहले शाम को लगभग ८ बजे काँवड़ को विश्राम दिया, लेटने की जगह का इंतजाम होते ही साढ़े आठ बजे तक ही मुझे भयानक नींद आ गयी, सीधे सुबह तीन बजे नींद खुली, तब तक धीरे धीरे लोग जगने  शुरू हो चुके थे,
मेरे साथी संदीप अभी भी सोए है थे, मैंने सोचा अभी सोने देता हूँ पहले फ्रेश हो लेता हूँ तब जगाऊंगा, लेकिन टॉयलेट के बाहर पहले से ही लाइन लगी हुई थी, जगने के बाद मुझसे इंतजार नही होता तो मैंने बैग से पानी की बोतल निकाली, संदीप को जगाया और मैं सुबह ताजी हवा में प्रातःकालीन भ्रमण पर निकल गया किसी गुप्त जगह की तलाश में, रात में ठहरने से पहले ही देखा था कि आसपास खेत हैं तो मुझे उम्मीद थी मेरी समस्या का हल हो जाएगा, थोड़ी मेहनत के बाद मैं सड़क के दूसरी पार एक खेत मे पहुंच गया जहाँ मेरे जैसे ही खुले में शौच करने दो चार बंधु और भी थे, हालांकि अभी अंधेरा था जोकि खुले में शौच के लिए आदर्श स्थिति है,
इस पूरे प्रक्रिया में मुझे लगभग आधा घण्टा लग गया उसके बाद मैंने संदीप को भी उस स्थान का पता दिया और जल्दी वापस आने को बोला, अब नहाने की बारी थी तो उसका वहां उचित इंतजाम था, फटाफट  बारी बारी से हम दोनों नहाकर आए और सुबह की धूप बत्ती जला कर काँवड़ को प्रणाम कर भोले बाबा का स्मरण करते हुए दूसरे दिन की यात्रा शुरू की, समय हो चुका था साढ़े चार,
सुबह का समय था चलने के लिए अनुकूल था, लेकिन रात में मैंने खाना नही खाया था तो भूख भी जल्दी ही लग गयी, एक घण्टे में करीब पांच किमी चलने के बाद एक चाय की टपरी पर सुबह की चाय पी, और फिर आगे की यात्रा शुरू, अबकी बार फिर से करीब एक घण्टा चलने के बाद हम लोग पुरकाजी पहुँच गए, पुरकाजी में फिर थोड़ा आराम करने का मन बनाया, एक दुकान के बाहर बैंच पड़ी देख कर हम वहीं बैठ गए , मैं जेब से फोन निकाल कर फोन में व्यस्त हो गया, फोन पर गाँव के पड़ोसी हिमांशु गुप्ता की मिस्ड कॉल थी, पहले साथ मे आने का प्लान था लेकिन व्यस्तताओं के चलते साथ नही आ पाया था, और मेरे एक दिन बाद गाँव के सबसे तेज कांवड़िया के साथ आया था,
बात होने पर पता चला कि पुरकाजी में गुप्ता चांट भंडार की चांट प्रसिद्ध है वो जरूर खाना, मैंने बोला कि वो तो पीछे छूट गयी क्योंकि एक बड़ी सी गुप्ता चांट भंडार पीछे छूट चुकी थी बाईपास पर,
बात खत्म करके मैं काँवड़ उठाने के लिए हाथ धो रहा था नल पर, तभी पास के गुजरते एक लोकल से पूछा गुप्ता चांट भंडार कहाँ पड़ता है, तो उसने उंगली सामने की तरफ उठा कर बताया ये रहा,
मुझे हँसी आ गया हम पुरकाजी की प्रसिद्ध गुप्ता चांट भंडार के सामने ही बैठ कर उसी का पता पूछ रहे थे, दरअसल दुकान छोटी सी और बड़ी साधारण सी थी देखने मे, इसलिए उस और ध्यान ही नही गया, मैंने संदीप को बोला भी यहाँ से चांट खाकर ही चलेंगे बड़ी प्रसिद्ध दुकान है, ये बोलकर मैं उसे आने का इशारा करते हुए दुकान की और बढ़ गया, और दो प्लेट टिक्की चांट का आर्डर दिया, इतनी सुबह बाकी शहरों में शायद की चांट पकौड़ी की कोई दुकान खुलती हो लेकिन यहाँ दो दो गुप्ता चांट भंडार बिल्कुल बगल में खुली थी, दोनो ही असली, दोनो पर गुप्ता जी का फोटो, मुझे देखने मे जो दुकान ज्यादा पुरानी लगी मैं उसी पर गया था,
कई तरह की चांट उपलब्ध थी और इतनी सुबह ही खाने वाले भी, चांट वास्तव में अपनी नाम के अनुरूप थे निराश नही होना पड़ा, मजा आ गया, एक प्लेट में ही पेट भी फुल हो गया, अब हम तैयार थे आगे की काँवड़ यात्रा के लिए, 





  पुरकाजी से निकलते हुए घर से फोन आ गया तो मैं फोन पर बात करते हुए चलने लगा, शायद अब हमारी चलने की गति में अंतर आ चुका था क्योंकि संदीप पहले ही दिन से जाँघ लगने से परेशान था, मैंने देखा वो मुझे ८-१० खत्म पीछे चल रहा था, मैं फिर फोन पर बात करते चलता रहा बात लंबी चली, बात खत्म करके देखा तो संदीप पीछे दूर दूर तक कहीं नही दिख रहा था, फिर मैंने सोचा थोड़ा धीरे धीरे चलता हूँ आ जाएगा, यदि कोई बैठने लायक जगह दिखी तो बैठकर इंतजार करूँगा, आगे एक गाँव मे एक दुकान के बाहर सड़क किनारे तख्त पड़ा था तो मैं वहीं बैठ कर इंतजार करने लगा, करीब आधा घण्टा बैठा रहा लेकिन संदीप कहीं नही दिखा,
हालांकि हम दोनों कल से साथ थे लेकिन अभी तक दोनो में से किसी का भी फोन नम्बर नही लिया था, जिसकी जरूरत अब मुझे महसूस हो रही थी, फोन नम्बर होता तो बात कर लेता की कहाँ हो,
आधा घण्टा इंतज़ार करने के बाद भी जब संदीप नही दिखा तो मैंने दोबारा चलना शुरू कर दिया ये सोच कर की शायद यहीं तक साथ था, अब मैं बिल्कुल अकेला था यूं तो सड़क पर लाइन लगी हुई थी कांवड़ियों की लेकिन कोई जानने वाला साथ नही था,
मैं धीरे धीरे मंजिल की और बढ़ने लगा, मेरी पानी की बोतल खाली हो चुकी थी और प्यास लगी थी तो रास्ते मे कोई दुकान दिखने का इंतजार करने लगा, फिर एक जगह शिकंजी की दुकान दिखाई पड़ी तो सोचा चलो शिकंजी पीता हूँ और बैठ गया, शिकंजी पीते ही मुझे पता नही क्या हुआ भयानक नींद आने लगी, आँखों के कहने से मना कर दिया और मैं लगभग नींद की बेहोसी में चला गया, थोड़ी देर बाद जब आंख खुली तो मैं वहीं कुर्सी पर बैठा था मैं चलने की तैयारी कर ही रहा था कि सामने से संदीप जाता हुआ दिखा मैंने आवाज लगाई जल्दी जल्दी समान समेटा और फिर से साथ लग लिया, पीछे क्या क्या कैसे हुआ कहाँ बिछड़े कहाँ कहाँ इंतजार किया इसकी बात हुई, और साथ चलने लगे, अगले पांच मिनट में ही बरला टोल के पास बन्दा फिर से गायब आगे मुझसे निकला नही था इसके लिए मैं पूरी तरह आश्वस्त था, पीछे दूर दूर तक भी दिख नही रहा था, थोड़ा इंतजार भी किया लेकिन फिर भी नही दिखा, मैंने सोचा शायद अब वो चल नही पा रहा है और साथ नही रहना चाहता इसीलिए बार बार पीछे जान बूझकर रुक रहा है तो मैं आगे बढ़ गया,
बरला आते आते धूप भी तेज हो चुकी थी और थोड़ी थकान भी, अकेला था तो चलने में मजा भी नही आ रहा था, फोन पर गूगल मैप देख कर एक के बाद एक छोटी छोटी मंजिल सेट करता कि यहां तक जाना है, शायद करीब १२ बजे होंगे छपार में मेरे सहकर्मी और फेसबुक मित्र Rishi Dixit जी का फोन आया उन्होंने बताया  छपार इंटर कॉलेज में अच्छा इंतजाम होता है रुकने के लिए, सब व्यवस्था बढ़िया होती है तो मैंने सोचा कि चलो यहीं देखते है लेकिन अब चलने में वापस मजा आने लगा था,
छपार इंटर कॉलेज के भंडारे पर पहुंचा तो वहां वास्तव में इंतजाम तो जबरदस्त थे लेकिन भीड़ भी काफी थी और मैं अभी चलने में सक्षम महसूस कर रहा था, मैंने सोचा जब चल सकता हूँ तो रुकना क्यो है आगे कहीं देख लेंगे और मैं बढ़ गया,
छपार पार करते ही मुझे अपनी गलती का अहसास हुआ, छपरा निकलते ही सड़क पर धूप बहुत ही ज्यादा तेज थी, पेड़ सड़क के किनारे से गायब थे एक किमी चलने ही मेरे प्राण गले आ गए, मैं बैठने के लिए जगह ढूंढने लगा लेकिन यहां दूर डर तक दुकान भी नही दिख रही थी सड़क किनारे, मैं भगवान को याद करते आगे बढ़ रहा था, ये मेरी यात्रा का सबसे निराशाजनक दौर था हिम्मत जवाब दे रही थी, मन मे ख्याल भी आया कि लटक लूँ गाड़ी में 😋, लेकिन मैं हिम्मत जुटा कर चलता रहा, किसी तरह सड़क किनारे लगी एक दुकान दिखाई दी लेकिन वहां बैठने को भी जगह नही थी लेकिन मैंने फिर भी वही थोड़ी छांव देखकर एक कोने पर बैठ गया, गर्मी ज्यादा थी जगह कम थी, धूप तेज थी लेकिन हिम्मत जवाब दे चुकी थी इसलिए मैं वहीं बैठा रहा, थोड़ा आराम करने के बाद हिम्मत जुटाई की शायद आगे कहीं ठीक जगह मिल जाए तो कमर सीधी करता हूँ लेटकर, सोचकर मैंने सामान समेटा तो कंधे पर पड़ा गमछा गायब था, आसपास देखा नही दिखा, शायद पीछे रास्ते मे कहीं गिर गया होगा और मुझे पता नही चला, मैं सामान समेटकर आगे बढ़ गया,
धूप और गर्मी से परेशान मैं आगे बढ़ता जा रहा था किसी ठीक ठाक ठिये के इंतजार में, तभी मेरी मुलाकात गाँव के ही तीन लड़को से हुई जिनमे मेरा एक बचपन का सहपाठी कपिल त्यागी, उसका चचेरा भाई चेतन, और मेरे खेत का पड़ोसी कपिल थे, जानने वालों को देखकर थोड़ा हौंसला आया , बात करते हुए हम साथ साथ आगे बढ़ने लगे बातो में थकान और गर्मी भूल गया, फिर हम मेन हाइवे से उतरकर सिसौना गाँव की और जाने वाले रास्ते से बढ़े, सिसौना में ही एक घर के बाहर चबूतरे पर पेड़ के नीचे हमने डेरा जमाया, जगह साफसुथरी थी, शांत भी थी, और हम थके हुए भी थे तो सब कमर सीधी करने लगे, करीब आधा घंटा वहां आराम करने के बाद हम मुजफ्फरनगर के लिए बढ़ गया क्योंकि लंबे वाला आराम अब वहीं होना था,
नए मिले गाँव वाले तीन दोस्तो में कपिल घायल था उसके पैर में सूजन थी डंडे के सहारे चल रहा था, मुजफ्फरनगर में घुसते ही रेलवे लाइन के अंडरपास के पास ही एक खेत मे हमने अपना डेरा जमा दिया दोपहर के आराम का, सड़क के दूसरी और भंडारा भी था लेकिन सड़क से थोड़ा हटकर था तो हम वहां नही गए, वहीं सबने खेत मे एक एक नींद ली, कमर सीधी हुई शरीर थोड़ा फ्रेश, अब दोपहर भी थोड़ा उतर चुकी थी,
अगली मंजिल था शिव चौक, मुजफ्फरनगर पहुंच कर अपनेपन का अहसास हुआ, यहाँ शानदार आदर सत्कार मिला जगह जगह, वैसे भी दो साल रहा हूँ मुजफ्फरनगर में तो अपना सा लगा, यहां लोगो मे उत्साह था, रौनक थे, यहां कांवड़िया केवल ग्राहक नही थे वे कांवड़िया ही थे,
शिव चौक पर परिक्रमा की, जयकारा लगाया , हाथ जोड़े एयर आगे बढ़ गए, मुजफ्फरनगर काफी लंबा बसाया हुआ है अभी भी कई किलोमीटर बाकी था, कंपनी बाग आते आते थकान लगने लगी तो फिर आराम करने का प्लान किया सड़क किनारे वहीँ पेड़ो की छांव देखकर बैठ गए, जैसे तैसे मुजफ्फरनगर पर हुआ अब हमारी आज की मंजिल थी नावला की कोठी, नावला पहुंच कर आज का रात्रि विश्राम करने का, हम धीरे धीरे आगे बढ़ रहे थे और थकान भी, अब भी मन्जिल दूर थी,
  आज फिर वो ही ८ बजे हम मंसूरपुर पहुंच कर खाने का इंतजाम देखने लगे एक ढाबे पर रुके खाने के लिए क्या क्या उपलब्ध है पूछा लेकिन वहां अभी कुछ तैयार नही था, फ़ास्ट फ़ूड थे लेकिन खाना बनने में अभी टाइम लगता तो आगे बढ़ गए आगे चलकर एक ढाबे पर तवे वाली रोटियां बनती दिखी, वहां पूछा तो सब तैयार था, ऑप्शन केवल थाली कीमत ५० रुपये, आलू टमाटर, आलू गोभी, कढ़ी, पीली दाल, अरहर दाल में से कोई तीन सब्जी, चार रोटी और चावल,
सबने भर पेट खाया खाना अच्छा था, वैसे हरी मिर्च भी देने वाला था लेकिन हम मांगते रहा गए खाना खा लिया लेकिन उसकी हरि मिर्च नही आई,
अब खाना खा कर हम करीब तीन किमी ही चले होंगे सब को आलस आने लगा तो हम एक नए आज रात यहीं रुकने का प्लान किया नावला अभी भी करीब ४ किमी बाकी था, सड़क के किनारे एक अच्छा खासा भंडारा था लेकिन जगह नही थी वैसे भी हम चार थे तो काफी जगह चाहिए थी अकेले तो कहीं भी एडजस्ट हो जाते, तो भंडारे के बाहर सड़क किनारे ही बिस्तर लगा दिया, आज की यात्रा का तो यहां विश्राम हो गया लेकिन मेरा विश्राम ना हो पाया, पूरी रात मच्छरों ने जम कर सेवा की मेरी,

#भाग_५ में जारी .....